![]() |
| Guinness World Record Holder title achieved by Vikash Kumar for Most Kathak Dance spins in one minute |
Guinness World Record Holder Vikash Kumar
गाजियाबाद (जेएनएन)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीति खंड दो में रहने वाले विकाश कुमार ने कथक डांस में एक मिनट में 120 चक्कर लगाकर अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड के लिए उनको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से जल्द ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विकाश पंडित बिरजू महाराज के शिष्य हैं और कथक डांस की अलग-अलग विधाओं में पारंगत हैं। बीते साल 16 दिसंबर को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में एक संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रही, जिसमें विकाश ने एक मिनट में 120 चक्कर लगाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
नीति खंड-दो में रहने वाले विकाश लगभग 22 साल के हैं और कथक डांस के अलावा वह बीसीए की पढ़ाई भी कर रहे हैं। विकास मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं।
विकाश का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर उनके भाई मुकेश ने भी खुशी जाहिर की है। जल्द ही विकाश को पुरस्कार दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment