गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में बोकारो के विकाश राज का नाम दर्ज | Guinness world record holder Vikash Kumar | Bokaro's Vikash Kumar

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में बोकारो के विकाश राज का नाम दर्ज


Guinness world record holder
Vikash Kumar (Guinness world record holder)
Vikash Kumar (Guinness world record holder)

कत्थक नृत्य में बोकारो का परचम लहरा रहे विकाश राज का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके विकाश  ने कत्थक नृत्य में एक मिनट में 120 स्पिन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। पाश्चात्य संगीत और नृत्य में रुचि रखने वाले विकाश  ने अपनी सफलता का श्रेय बहन और भाई को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और सहयोग से शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया।

 विकाश राज ने पहली बार दूरदर्शन पर किशोर की याद में आयोजित कार्यक्रम गाता रहे मेरा दिल में अपनी नृत्य शैली से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद दूरदर्शन पर ही प्रसारित कार्यक्रम नवदुर्गा में महिषासुर का नृत्य-अभिनय, वर्ल्ड डांस डे पर त्रिवेणी ऑडिटोरियम में नृत्य, बिहार सरकार की ओर से आयोजित मैं बिहार हूं आदि मंच पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। कत्थक का प्रारंभिक प्रशिक्षण नृत्यांगना शिखा खरे से लेने के बाद विकाश कत्थक गुरु पंडित बिरजू महाराज जी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उनसे भारतीय पौराणिक संस्कृति और नृत्य को करीब से जानने का मौका मिला। बोकारो बालिडीह निवासी विकाश फिलहाल दिल्ली में रहकर अपना प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कर रहे हैं। विकाश ने बताया कि घर में कला का माहौल शुरू से ही रहा है। बड़े भाई गायक और बहन निर्देशन के क्षेत्र में रही हैं। सभी ने मिलकर हौसला बढ़ाया। इसके बाद कत्थक नृत्य ही पहली प्राथमिकता बन गई। 

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले विकास राज ने बताया कि कड़े और नियमित अभ्यास ने स्पिन टाइमिंग को बढ़ाया। सफलता के लिए शॉर्टकट फॉर्मूला नहीं है। अभ्यास के दौरान स्पिन टाइमिंग बढ़ता गया, जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की प्रेरणा दी। विकास राज ने एक मिनट में कत्थक नृत्य के दौरान 120 स्पिन का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले सर्वाधिक स्पिन का रिकॉर्ड बिलासपुर के मनन सांख्यान का था, जिन्होंने एक मिनट में 112 स्पिन किया था।

No comments:

Post a Comment