फरीदाबाद मे हुआ टैलेंट शो
![]() |
| Vikash Kumar (Talent heart show 2018) |
फरीदाबाद एटर्निटी ऑडिटोरियम को 29 दिसंबर को टेलेंट शो किया गया| इस टैलेंट शो का नाम युनिबॉक्स शॉपिंग प्रेजेंट्स टैलेंट हार्ट 2018 रखा गया था | टैलेंट हार्ट के आयोजक दुष्यंत सहगल ने बताया की इस टैलेंट शो मे लगभग 5000 स्टूडेंट ने पार्टिसिपेट किया था और युनिबॉक्स शॉपिंग प्रेजेंट्स टैलेंट हार्ट 2018 मे 20 स्कूल ने पार्टिसिपेट किया था| जिसमे से 250 स्टूडेंट सेमि फिनाले मे गए थे और इसके ग्रैंड फिनाले मे 100 स्टूडेंट पहुंचे| टैलेंट हार्ट शो मे 6 केटेगरी डांस, म्यूजिक, आर्ट, फैशन, कॉमेडी , थेटरे थी| हर केटेगरी मे तीन तीन विनर निकाले गए| टैलेंट हार्ट शो मे कई प्रतिभा सामने आयी और टैलेंट हार्ट के आयोजक दुष्यंत सहगल ने बताया की इस कॉम्पिटीशन का मुख्य उद्देश्य उन सभी टैलेंट को निकलना है जो किसी ना किसी वजह से नहीं आ पर रहे और साथ ही साथ ये भी बताया की एसे कॉम्पिटिशन वह करवाते रहेंगे| इससे हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखने के लिए एक पलेटफार्म मिलेगा और अधिक से अधिक प्रतिभा निकल कर आएगी और इन विनर को हम काम भी दिलवाएंगे| युनिबॉक्स शॉपिंग प्रेजेंट्स टैलेंट हार्ट 2018 मे डांस के विजेता अन्वेषा, म्यूजिक मे श्रुतिका, फैशन मे श्रेया, थिएटर और कॉमेडी मे कशिश और सुनिध और आर्ट मे शेखर विजेता रहे |















