 |
Vikash Kumar kathak dance performance at ghat sandhya "Ganga Avataran"
बोकारो के विकास कुमार बनारस के गंगा घाट पर प्रस्तुति देंगे। गंगा घाट पर प्रस्तुति को लेकर विकास काफी उत्साहित हैं। विकास का कहना है कि गंगा घाट का अपना इतिहास है।
जहां देश के सभी नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं। ऐसे में बनारस के घाट संध्या कार्यक्रम में कत्थक की प्रस्तुति देना किसी सपने को पूरा होने जैसा है। विकास राज कत्थक गुरु पंडित बिरजू महाराज के शिष्य हैं। जिन्होंने काफी कम समय में कत्थक नृत्य के क्षेत्र में देश भर में पहचान बनाई है। विकास राज के नाम एक मिनट में सर्वाधिक स्पीन लेने का रिकॉर्ड है। बनारस में आयोजित होनेवाले घाट संध्या कार्यक्रम में विकास राज कत्थक की प्रस्तुति स्वेता सिंह के साथ देंगे। विकास का कहना है कि शास्त्रिय शैली के नृत्य में भी करियर की कई संभावनाए हैं। बोकारो जैसे छोटे शहर से बाहर आकर परफॉर्म करना कलाकारों के लिए सम्मान की बात है। इसमें परिवार का सहयोग मिलना भी जरूरी है। बोकारो के बालीडीह में रहने वाले विकास कत्थक डांस करने के साथ ही कुशल कोरियोग्राफर भी हैं।
|
#Vikash_Kumar #Shweta_Singh #Ganga_ghat #Ganga_avartan #Hindustan
No comments:
Post a Comment