शास्त्रीय नृत्य में उभरता सितारा है बोकारो का विकास राज
![]() |
| Vikash kumar (Kathak Performance in Habitat) |
कत्थक में परांगत है बोकारो के विकास राज
-दिल्ली में पंडित बिरजु महराज जी व अन्य से लिया प्रशिक्षण
-बालीडीह के एसजीएस फाउंडेशन ट्रस्ट में देते रहे हैं प्रशिक्षणराजेश(9234592350)
बोकारो का युवा कलाकार विकास राज शस्त्रीय नृत्य में तेजी से नाम कमा रहे हैं। कम समय में ही देश की राजधानी दिल्ली व देश के अन्य हिस्सो में अपनी प्रस्तुति से सुर्खियां बटोरी है। संगीत व अभिनय के क्षेत्र में बचपन से रुची रखने वाले विकास राज ने राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर चर्चित कार्यक्रम गाता रहे मेरा दिल, चैती दुर्गा पूजा की थीम पर आधारित कार्यक्रम, दिल्ली में हुए विश्व सांस्कृ तिक महोत्सव में प्रस्तुति, कत्थक गुरु पंडित विरजु महाराज जी के वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल जहां 1700 युवक व युवतियों ने एक साथ नृत्य, वर्ल्ड डांस डे के अवसर पर त्रिवेणी ऑडिटोरियम में नृत्य, बिहार सरकार की ओर से आयोजित मैं बिहार हूं आदि मंचो पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है।
पंडित बिरजु महराज जी से बहुत सिखने को मिला-विकास
प्रसिद्ध नृत्यांगना शिखा खरे से कत्थक विधिवत प्रशिक्षण लेने वाले
विकास राज के आदर्श पंडित बिरजु महाराज जी रहे हैं। विकास राज कहते हैं कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान कत्थक गुरु पंडित बिरजु महाराज से काफी कुछ सिखने को मिला। उनके द्वारा पुराने कलाकारो के साथ-साथ उभरते कलाकारो को काफी प्रोत्साहित किया जाता है।
कार्यशाला ने बदल दिए डांस के मायने
बोकारो में आयोजित कत्थक कार्यशाला में विकास राज शामिल हुए। उसके बाद कत्थक के प्रति ऐसी दिवानगी हुई कि बॉलीवुड स्टाईल छोड़ शास्त्रीय नृत्य कत्थक के ही होके रह गए।



Congratulations!!!!! dear Vikash raj
ReplyDelete